Date: 28/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग समापन समारोह पर 50 शिक्षकों को प्रदान दिए गए  प्रमाण-पत्र, बीसीसीएल सीएमडी ने कहा ...
 

4/28/2026 3:12:00 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति (MVSPS) एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की CSR के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह माह का मोंटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का  समापन समारोह कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 50 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एवं मार्कशीट प्रदान किए गए, जो क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सितंबर 2025 से फरवरी 2026 तक संचालित किया गया, जबकि प्रतिभागियों का मूल्यांकन मार्च 2026 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन तीन विद्यालयों—सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भूली; सरस्वती विद्या मंदिर, तेतुलमारी; तथा सरस्वती शिशु मंदिर, कतरास—में सफलतापूर्वक किया गया, जहाँ प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी स्तर के शिक्षकों को मोंटेसरी एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति का व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी  मनोज कुमार अग्रवाल ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र उनके सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने  कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने इस पहल को BCCL की CSR गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में एक अत्यंत सार्थक एवं दूरदर्शी प्रयास बताते हुए महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति के कार्यों की विशेष सराहना की।  कार्यक्रम के शैक्षणिक मार्गदर्शक के रूप में BBMKU के डॉ. उपेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम वही इस अवसर पर महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति की सचिव डॉ. अरविंदर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम BCCL की CSR पहल के अंतर्गत क्षेत्र के शिक्षकों को आधुनिक, बाल-केंद्रित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उन्होंने BCCL प्रबंधन, विशेषकर सीएमडी  एवं CSR टीम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम धनबाद क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।  समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक  प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम में सहभागी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की गई, जिनके सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक अभिभावक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क