Date: 08/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जीतपुर जंगल में युवती-युवक का एक साथ मिला शव, इलाके में फैली दहशत
5/2/2026 3:21:31 PM IST
242
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : मिहिजाम थाना क्षेत्र के जीतपुर जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती का शव एक साथ पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान बोदमा गांव निवासी सागेन हेंब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा था। वहीं, युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। एक साथ दो शव मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं और मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने निगला ,शहनाई के जगह चीख-पुकार की उठी गूंज
#
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त,लोगो में भड़का आक्रोश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
MMA फाइट में भारत के संग्राम सिंह ने अर्जेंटीना की धरती पर रचा इतिहास
#
अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत,वारदात घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
#
प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी ने दिया था बयान, शॉट्स विल बी फायर्ड....
#
धनबाद से मुंबई के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, सांसद ढुल्लू महतो ने दिखाई हरी झंडी
#
RCB की जीत के बाद मोहम्मद कैफ के पोस्ट से कंट्रोवर्सी तेज़, Virat Kohli का...