Date: 08/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त,लोगो में भड़का आक्रोश
5/7/2026 3:07:00 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
सदर थाना से मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर पुराना कोर्ट मोड़ पर स्थापित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। प्रतिमा का एक हाथ और तीर तोड़े जाने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। प्रतिमा की टूटी हुई हालत देखी तो देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने इस घटना को आदिवासी समाज की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सी ओ सह बी डी ओ अबिश्वर मुर्मू ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही मौके पर पंहुचा हूँ, मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीं क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कार्य जल्द कराई जाएगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने निगला ,शहनाई के जगह चीख-पुकार की उठी गूंज
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खरगे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, राहुल गांधी ने कहा अभद्र भाषा अस्वीकार्य...
#
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
#
बरवाअड्डा NH पर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए डुमरी विधायक जयराम महतो, आंदोलन मामले में दी सफाई