Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हरित ऊर्जा बनी किसानों की पहली पसंद, चतरा बना योजना का लाभ लेने में अग्रणी

5/11/2026 1:23:48 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना चतरा जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ जिले के किसानों के लिए समृद्धि का रास्ता बन चुका है। चतरा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर सिमरिया अनुमंडल का इचाक पंचायत इस सफलता की कहानी कहता है। इस पंचायत के नवाटांड गांव के सभी किसान पीएम कुसुम योजना लाभ सफलतापूर्वक उठा रहे हैं । अब किसान भाइयों को खेतों में पानी देने के लिए न डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ता है और न बिजली के आने  का इंतजार । इचाक पंचायत के किसान पीएम कुसुम का लाभ उठाकर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर रहे है जिसमें मलचिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां के किसानों ने धान, गेहूं की फसल के अलावा सब्ज़ी की खेती को अपनी समृद्धि का रास्ता बनाया है। जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि न केवल चतरा जिला ने लक्ष्य हासिल किया है बल्कि हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी योजना के जरिए बढ़ावा दिया गया है। सिमरिया के प्रखंड तकनीकी प्रबंधन राजेश कुमार ने बताया कि किसान अब पारंपरिक तकनीक से खेती करने की जगह वैज्ञानिक तकनीक से खेती करना पसंद करते हैं जिसमें पीएम कुसुम योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रखंड के प्रगतिशील किसान महेंद्र कुमार खुद भी पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाकर फुल गोबी की खेती कर रहे है और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। किसान मित्र संजय कुमार ने बताया कि पीएम कुसुम योजना से किसानों ने  डीजल और पेट्रोल पर निर्भर रहना छोड़ दिया है। अब किसान निर्भीक होकर खेती करते हैं।।इचाक के किसान संजय कुमार के खेतों में खीरा और हरी मिर्च लगी हुई है । संजय कुमार बताते है पीएम कुसुम योजना से उन्हें सोलर पंप सेट मिला है जिसका उपयोग करके वह आसानी से फसलों का पटवन करते है और अच्छी उत्पाद प्राप्त कर रहे हैं।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए चतरा से प्रशांत जयवर्दन की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा