Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जितेश रवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
5/16/2026 4:41:42 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद पुलिस ने चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को धनसार थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि जितेश रवानी की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। मृतक जितेश रवानी धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया गया कि उसने हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक खरीदने की खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद और बकझक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जितेश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को चांदमारी खेल मैदान स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। 12 मई की सुबह पुलिस को चांदमारी खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके से मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद की गई थी। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है। पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून लगा शर्ट बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम साइको किस्म का लड़का है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
#
रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो फोन बरामद
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ
#
खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ महागठबंधन का विरोध
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जितेश रवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
अब मिलेगी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से राहत, पूर्वी गुमटी PSS में लगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर
#
आज कई अहम बैठकों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, प्रशासनिक और वैश्विक मुद्दों पर रहेगी नजर
#
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गड़हनी बिजली कार्यालय का किया घेराव
#
हरि मंदिर में पूजा के दौरान अव्यवस्था, श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच बहस