Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गौ तस्करी के आरोप में टाटा मैजिक जब्त, पांच गौवंश का हुआ रेस्क्यू
5/17/2026 2:17:04 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के बिनोद बिहारी चौक के समीप रविवार सुबह कथित गौ तस्करी के आरोप में लोगों ने एक टाटा मैजिक वाहन को पकड़ लिया। वाहन में गौवंशों को कथित रूप से ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन समेत पांच गौवंशों को कब्जे में लेकर धनबाद थाना ले गई। मामले में झारखंड गौहत्या प्रतिषेध अधिनियम और परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की जा रही है। पवित्रम सेवा दल के सदस्यों के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे बिनोद बिहारी चौक के पास लोगों को तेज रफ्तार से गुजर रहे एक टाटा मैजिक वाहन पर संदेह हुआ। जब स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक कथित रूप से वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद दुकानदारों और राहगीरों की मदद से वाहन को रोक लिया गया। वाहन की जांच करने पर उसमें 10 गौवंश पाए गए। इनमें पांच दुधारू गाय, चार बछड़ियां और एक बछड़ा शामिल थे। आरोप है कि सभी गौवंशों को बेरहमी से बांधकर रखा गया था और वाहन में चारा-पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। वाहन को तिरपाल से पूरी तरह ढंका गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक कोई वैध कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। इसी दौरान कथित रूप से कुछ लोगों की मदद से पांच दुधारू गाय मौके से भगा दी गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और शेष बचे पांच गौवंशों को रेस्क्यू कर धनबाद थाना ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस हिरासत से छुड़ाने प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका,मामला चर्चे में
#
काम के दौरान मजदूर की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
माइक्रो‑फाइनेंस कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा ,हथियार के साथ मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति से जान का खतरा! थाने में आवेदन लगाई गुहार ,बोली एक महीने से घर में कैद हूं ,पति “कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं”
#
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कदाचार रोकने को पुलिस अलर्ट, होटलों की जांच
#
रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में ,जुलूस मार्गों का निरीक्षण के साथ -साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, धनबाद पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत