Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
4/29/2026 11:35:39 AM IST
163
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
नई दिल्ली :
Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स को 4 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से मात दी। 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर की टीम ने एक समय दबाव झेला था, लेकिन मिडिल ऑर्डर के दम पर उन्होंने मैच अपने नाम किया। मैच में राजस्थान की जीत के हीरो डोनोवेन फरेरा और शुभम दुबे रहे, जिन्होंने पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की साझेदारी की और मैच का रुख बदल दिया। इस तरह राजस्थान की टीम ने पीबीकेएस का आईपीएल 2026 में विजयी रथ को रोक दिया। मैच में मिली जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने मिडिल ऑर्डर को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर आलोचकों का मुंह बंद किया। उन्होंने कहा कि सब लोग चिंता कर रहे थे, ये उनकी चिंता थी, हमारी नहीं।
रियान पराग ने मैच जीतने के बाद क्या कहा?
दरअसल, आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में बीच में लड़खड़ाने के बावजूद आरआर की टीम ने काफी प्रभावित किया है। इस सीजन उनकी सफलता के पीछे एक बड़ा कारण उनकी ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की शानदार फॉर्म रही है।
हालांकि, मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन को लेकर कुछ चिंता थी, जिसमें रियान पराग की अपनी फॉर्म भी सवालों के घेरे में थी। उन्होंने 9 पारियों में 124 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। वहीं, पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान रियान पराग (Riyan Parag Statement) ने उन सभी चिंताओ पर विराम लगा दिया है। RR के मिडिल ऑर्डर पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया।
कप्तान रियान ने कहा,
"सब देखने वालों की, सब कमेंट्री करने वालों की, वो उनकी चिंताएं थीं, हमारी नहीं। हम अपने खिलाड़ियों और उनकी काबिलियत पर बहुत भरोसा करते हैं। जब मिडिल-ऑर्डर नहीं चलता, तो ओपनर, नंबर तीन और लोअर ऑर्डर को जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।"
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पराग को ये भी लगा कि ये मैच टूर्नामेंट में अब तक आरआर का लगभग सबसे बेस्ट मैच था।
उन्होंने साथ ही कहा,
"हां, 100 प्रतिशत। मुझे लगता है हम कुछ ओवर यहां-वहां बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और बीच के ओवरों में थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन कुल मिलाकर, मैं कहूंगा लगभग 35 ओवर, लेकिन आपको कभी भी 40 ओवर नहीं मिलेंगे, पर फिर वो ख्वाहिश हमेशा होनी चाहिए कि आपको 40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना है।"
पराग ने कहा कि टीम मौजूदा सीजन के हर मैच के बाद सुधार के क्षेत्रों को ढूंढने की कोशिश कर रही है और उसी के मुताबिक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर, हमने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले जो चर्चा की थी, मुझे लगता है हम इसे एक खेल की तरह लेते हैं। मुझे पता है इसके आसपास हर चीज की बहुत वैल्यू है, लेकिन हमारे लिए, मुझे लगता है फिर वही बात है, जब हम पिछला मैच हारे थे, तो वो गलतियों, चूकों के बारे में था, हमने क्या अच्छा किया। आज भी वही बात है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या! टीम इंडिया को बड़ा झटका
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1