Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नए यातायात डीएसपी रोहित कुमार साव ने संभाला पद , सड़क सुरक्षा पर किया फोकस
5/21/2026 4:14:55 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद में नए यातायात डीएसपी के रूप में रोहित कुमार साव ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। कार्यालय पहुंचने पर पूर्व यातायात डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और शहर की यातायात व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा की। पदभार ग्रहण करने के बाद नए डीएसपी ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताया। धनबाद यातायात डीएसपी के रूप में पहली बार पदस्थापित हुए रोहित कुमार साव इससे पहले जमशेदपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें धनबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि धनबाद में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नए यातायात डीएसपी ने लोगों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही। रोहित कुमार साव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह, पितृपक्ष मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों को मिला सम्मान
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
नए यातायात डीएसपी रोहित कुमार साव ने संभाला पद , सड़क सुरक्षा पर किया फोकस
#
हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों को भागकर बचानी पड़ी जान