Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
10/16/2026 4:00:23 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: 16 अक्टूबर , रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आरा ने ऑपरेशन अमानत के तहत तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में छूटे महिला यात्री के बैग को सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया। वीडियो कॉल की मदद से हुई बैग की पहचान, बिहिया स्टेशन पर ट्रेन से सुरक्षित बरामद किया गया सामान बैग में 2 लाख 50 हजार रुपये नकद समेत कपड़े और अन्य सामान रखे थे। अपना पूरा सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला यात्री ने आरपीएफ की टीम के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 04051 से किऊल से आरा की यात्रा कर रही महिला यात्री किरण देवी का काले रंग का बैग आरा रेलवे स्टेशन पर उतरने के दौरान ट्रेन में ही छूट गया। बैग में 2.50 लाख रुपये नकद और कपड़े रखे थे। बैग छूटने की जानकारी मिलने पर महिला घबराई हुई अवस्था में आरपीएफ पोस्ट आरा पहुंचीं और इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन अमानत के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। बिहिया स्टेशन पर कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कर्मियों को सतर्क किया गया। इसके बाद आरपीएफ आरा ने वीडियो कॉल के माध्यम से महिला यात्री की वहां तैनात जवानों से बात कराई। महिला ने संबंधित कोच, बैग रखने की जगह और उसके रंग के बारे में जानकारी दी।
महिला द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर ट्रेन के बिहिया स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ कर्मियों ने खोजबीन शुरू की और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। वीडियो कॉल के माध्यम से महिला यात्री ने बैग की पहचान भी की। बरामदगी के समय बैग लॉक था। इसके बाद बैग को आरपीएफ पोस्ट आरा लाया गया, जहां महिला यात्री की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए गवाहों के समक्ष उसे खोला गया। जांच के दौरान बैग में रखे 2.50 लाख रुपये नकद और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिले। तत्पश्चात निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार की उपस्थिति में बैग और उसमें रखी पूरी नकदी महिला यात्री को सौंप दी गई। अपनी नकदी और सामान सुरक्षित वापस मिलने पर किरण देवी ने खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ आरा की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया। वीडियो कॉल के माध्यम से की गई इस पहल से न केवल बैग की पहचान आसान हुई, बल्कि समय रहते सामान बरामद करने में भी मदद मिली।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
#
दुर्गा पूजा से निगम का बुलडोजर एक्शन, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.........
....
#
हाता मे पुराने जवाने की काबिले की सरदार की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया हैं जो काफ़ी सुंदर लग रहा हैं....
#
बंगाली कल्याण समिति द्वारा दुर्गा पूजा उद्घाटन समारोह में महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति....
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति पर सवाल, PMO से जांच की मांग
#
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार
#
JPSC-JSSC आंदोलन: 15वें दिन भी देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल जारी, आज सरकार से वार्ता