Date: 25/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, 257 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा 
 

5/25/2026 12:55:27 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (डब्लू एफ एफ वाय एस) झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा अकैडमी के संयुक्त तत्ववाधान में तृतीय झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार कदमा में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 5 वर्ष से लेकर 77 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 257 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 12 आयु संवर्ग में स्पर्धाएं आयोजित हुई। आयोजन का मुख्य आकर्षण स्टार कैटिगरी तथा महिलाओं के लिए विशेष 'मॉम्स कैटिगरी' रहा। सभी वर्गों में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने योगासनों के उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। सरकार योगा अकैडमी के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार ने बताया कि इस चैंपियनशिप का तीसरा साल है। उन्होंने कहा कि योग सबको जोड़ता है, इसलिए हम लोग सभी लोगों को इस चैंपियनशिप में आमंत्रित करते हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रिदम योग में डांस करते हुए पोसचर करते हैं। यह एक आर्टिस्टिक योगा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम चयन किया जाएगा। जो 26 से 28 जून 2026 तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्मेंट के सीईओ मुकुल चौधरी ने कहा कि यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को योगा  करते हुए देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है और यह आयोजन बहुत अच्छी तरह किया गया है। इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि आजकल के युवा फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। वह जिम में मसल बनाते हैं, लेकिन थोड़ी सी समस्या आने पर डिप्रेशन में चले जाते हैं। योग करने से मानसिक और शारीरिक स्थिति मजबूत होती है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट