Date: 08/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
5/8/2026 1:56:15 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड से आंगनबाड़ी व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भितिया पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 522 में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार में कटौती और अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका और सहायिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जांच की मांग की। मामला गोविंदपुर प्रखंड के भितिया-II आंगनबाड़ी केंद्र का है, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र में बच्चों को सरकारी मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। बच्चों को पूरा अंडा देने की जगह आधा अंडा परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, केंद्र में समय पर नाश्ता और दोपहर का भोजन भी नहीं मिलता। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र की सेविका रुखसाना खातून और सहायिका गुलाबी महतो सरकारी राशन में भी गड़बड़ी कर रही हैं। आरोप है कि केंद्र में मिलने वाले राशन का सही उपयोग नहीं किया जाता और खानापूर्ति के लिए घर से थोड़ा बहुत सामान लाकर भोजन तैयार कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर सीधा असर पड़ रहा है। हंगामे के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।अब बड़ा सवाल यह है कि बच्चों के पोषण से जुड़े इस गंभीर मामले में प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और क्या नौनिहालों के हक पर हो रही इस कथित कटौती पर रोक लग पाएगी या नहीं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जगरनाथ मंदिर परिसर में बन रहे लक्ष्मी मंदिर को रसिल प्रशासन ने तोड़ा, लोगो ने किया विरोध
#
वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जप्ती, गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज
#
ग्राम सभा में पदाधिकारीयों ने सड़क बनाने को लेकर की बैठक, लोगो ने कहा...
#
ससुर और बहु के बीच हुई चाकूबाजी, अस्पताल में इलाज जारी
#
चोर ने पहले देखा माहौल, फिर बनाया प्लान, तभी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शादी समारोह के लिए बहन को लाने गए दो भाई, रास्ते में हुई मौत
#
खरगे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, राहुल गांधी ने कहा अभद्र भाषा अस्वीकार्य...
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
#
बरवाअड्डा NH पर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम