Date: 25/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कंटेनर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत,एक की मौत, सात जख्मी
5/25/2026 6:58:15 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा गांव के समीप सोमवार की सुबह कंटेनर एवं बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार एक की मौत हो गई. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. जबकि चालक समेत सात लोग जख्मी हो गए. उसका इलाज परिजनों द्वारा निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी ललन नट का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश नट है. इधर, मृतक का साला गुड्डू कुमार ने बताया कि बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी विनोद नट के बेटे व उसके मौसेरे भाई का रविवार को बारात जा रहा था. जिसको लेकर वह स्कॉर्पियो द्वारा बेलवनिया गांव से बक्सर गया हुआ था. सोमवार की सुबह जब सभी स्कॉर्पियो द्वारा बारात से वापस लौट रहे थे. इस दौरान गरहथा गांव के समीप आगे जा रही कंटेनर ने अचानक ब्रेक ले लिया. जिसके कारण स्कॉर्पियो पीछे से कंटेनर में टकरा गई. जिसमें मुकेश नट व चालक समेत आठ लोग जख्मी हो गए. परिजन द्वारा मुकेश नट को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया. तब परिजनों से पटना ले जा रहे थे. तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. उसके बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल ले आए. इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं जख्मी चालक समेत सात लोगों का इलाज परिजन द्वारा अलग-अलग निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक अपनी चार बहन व एक भाई में बड़ा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, चार पुत्री अंजली, सोनी, नंदिनी, काव्य एवं एक पुत्र बलिराम उर्फ गोलू है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे ट्रैक पर बैठा नशे में धूत युवक, सामने से गुज़री ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
पूर्व सांसद के घर से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद, 1 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?