Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 रेलवे ट्रैक पर बैठा नशे में धूत युवक, सामने से गुज़री ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल 

5/25/2026 2:12:44 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara: बिहार में नशे की चपेट किस कदर बढ़ चुकी है, इसका ताज़ा उदाहरण आरा रेलवे जंक्शन पर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर ऐसे बैठा दिखाई दे रहा है, मानो वह किसी घर के सोफ़े पर बैठा हो। हैरानी की बात यह कि उसके ठीक सामने से दूसरे ट्रैक पर एक ट्रेन तेज़ रफ़्तार से गुज़रती है, लेकिन युवक के चेहरे पर ख़ौफ़ तक नहीं दिखता। वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों में भी चिंता बढ़ी है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। मामले पर रेल थाना ने बताया कि अब तक इस संबंध में किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यदि वीडियो की पुष्टि होती है और शिकायत मिलती है, तो ऐसे लापरवाह और नशे में धुत लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और नशे के बढ़ते मामलों पर जल्द नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि स्टेशन परिसर में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
#  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
# धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....