Date: 12/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चूड़ी कारोबारी के साथ दबंगो ने की मारपीट ,थाने में हुई शिकायत दर्ज ,जाँच में जुटी पुलिस 

6/10/2026 12:39:02 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जी के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक चूड़ी कारोबारी के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल कारोबारी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीड़ित पक्ष ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर घायल चूड़ी कारोबारी मोहम्मद साबिर उर्फ सब्बन ने बताया कि वह चूड़ी का कारोबार करते हैं।  वह रोज की तरह सामान पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोककर मोहम्मद असगर और मोहम्मद सरफराज ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की। घटना में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों की मदद से उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी इलाके के दबंग प्रवृत्ति के हैं  वहीं घटना को लेकर बेलागंज थाना में लिखित शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट