Date: 15/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान 

5/10/2026 6:35:03 PM IST

124
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  : जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के अनाप-शनाप बोलने से अब कुछ होने वाला नहीं है जदयू मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राजद पूरा परिवार की पार्टी है जबकि निशांत कुमार को जनता के डिमांड पर पार्टी में लाया गया है दोनों में काफी अंतर है फिलहाल निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का कार्य चल रहा है जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहली बार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार को जदयू जिला कार्यालय में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं परिवारवाद को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि उनका पुत्र राजनीति में आए, लेकिन संगठन के नेताओं के लगातार आग्रह और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने पार्टी में सक्रिय भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में नए नेतृत्व के साथ जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंहा, जदयू नेता संजय कुमार सिंह ,शंभू कुमार मनोज चंद्रवंशी, रणधीर पटेल अजय चौरसिया ,गणेश निषाद ,पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू जयप्रकाश चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल