Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
6/11/2026 7:21:46 PM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : .
..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जमशेदपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।
आदित्य साहू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे उनके खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लाखों गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं के कारण देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में भी जनता के कल्याण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
#
भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है
#
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के छात्र,आक्रोश मार्च निकल किया विरोध
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी बढ़ते ही लाइफ लाईन कहे जाने वाली नदी का जलस्तर कम, क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
भोजपुरी विषय को उच्च शिक्षा में मिले पहचान, छात्र संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
#
युवक की मौत के पीछे क्या है वजह ? जांच के बाद होगा खुलासा
#
करंट के चपेट में आने से हठी की हुई मौत ,मौके पर पहुंचा वन विभाग