Date: 08/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

युवक की मौत के पीछे क्या है वजह ? जांच के बाद होगा खुलासा

6/8/2026 2:32:35 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनू पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों और शादी की तैयारियों को लेकर तनाव में था। मृतक के भाई रॉबर्ट बाकची ने बताया कि घटना से पहले रात करीब 2:30 बजे उसकी बहन को एक मैसेज मिला था, जिसमें सोनू ने अपनी परिस्थितियों से परेशान होने की बात लिखी थी। जानकारी के मुताबिक, सोनू पहले एयरबेस लॉजिस्टिक्स में कार्यरत था और वर्तमान में गम्हरिया स्थित बीएमडब्ल्यू आईएसएल यार्ड में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आर्थिक व्यवस्था के लिए उसने अपनी कार भी बेच दी थी। फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट