Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुरी विषय को उच्च शिक्षा में मिले पहचान, छात्र संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
6/25/2026 1:56:37 PM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों, नवस्थापित प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भोजपुरी विषय के उच्च अध्ययन को आरंभ करने और स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग तथा कॉलेजों में शिक्षकों कर्मचारियों के पद सृजन और बहाली की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के भोजपुरी छात्र संघ का एक शिष्टमंडल उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए नए ड्राफ्ट परिनियम, 2026 में यूजीसी मानकों के अनुरूप संशोधन करने की भी मांग की गई और ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में अब तक पद सृजन और बहाली 1992 से नहीं हुई है। इसके अलावा अंगीभूत कॉलेजों और नवनिर्मित प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भी भोजपुरी के अध्ययन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। छात्रों की मांग है कि उर्दू और मैथिली के तर्ज पर भोजपुरी भाषी हर जिले के कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर भोजपुरी के अध्ययन की व्यवस्था हो। छात्र संघ सदस्यों ने बहाली के लिए ड्राफ्ट परिनियम,2026 में उम्र सीमा मानकों के अनुरूप 55 साल, लिखित परीक्षा और अकादमिक स्कोर पर भी संशोधन करने के विषय में उच्च शिक्षा मंत्री से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि उम्रसीमा में कमी किए जाने का राज्यस्तर पर विरोध हो रहा है जिसका खामियाजा राज्य के अधिकतम छात्रों को प्रभावित करेगा और यह यूजीसी मानकों के विपरीत है। उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने छात्र शिष्टमंडल की बातें ध्यान से सुनी और उनपर गंभीरता से सहयोग करने का आश्वासन दिया। बाद में उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश पर उच्च शिक्षा निदेशक, बिहार सरकार ने छात्रों से वार्ता की और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि भोजपुरी भाषा में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के विस्तार संबंधी मांग पर भी चर्चा की और कहा कि भवन आदि संसाधनों की कमी नहीं होगी। बाद में भोजपुरी छात्र संघ के सदस्यों ने लोकभवन जाकर राज्यपाल सह कुलाधिपति ले. ज. सैयद अता हसनैन के सचिवालय में संबंधित माँगों का ज्ञापन दिया। भोजपुरी छात्र संघ के शिष्टमंडल में संजय कुमार, यशवंत कुमार सिंह, राजेश कुमार, रवि प्रकाश सूरज प्रमुख थे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
तिलक समारोह में हुई फायरिंग बनी मौत का कारण, 10 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !