Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर अपराधी मुठभेड़ में ढेर, 7 साथी गिरफ्तार
6/13/2026 5:32:53 PM IST
128
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: अनुमंडल मुख्यालय स्थित मनीचक इलाके में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की मुठभेड़ के बाद मौत हो गई है। वहीं इस मामले में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मनीचक मोहल्ले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर अपने साथियों के साथ एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम बंधक युवक को मुक्त कराने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल के करीब पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में मसौढ़ी थाना के कार्यवाहक प्रभारी राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई, जबकि एएसआई संजय कुमार भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद हैदर भी घायल हो गया। हालांकि शुरुआती अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह अपने साथियों की मदद से मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि घायल हैदर को उसके साथी इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले गए थे। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों पुलिस अधिकारियों का इलाज कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। मोहम्मद हैदर पर हत्या के प्रयास, अपहरण, अवैध हथियार रखने और सरकारी कर्मियों पर हमला करने सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
#
विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम
#
एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही बनी मौत की वजह? घटना ने उठाए गंभीर सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान