Date: 24/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
3/23/2026 4:15:04 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों की सहियाओं के लिए समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर, बीबीएमकेयू तथा सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय के ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने सभी सहिया को गर्भवती महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी कराने का अनुरोध किया। साथ-साथ कहा कि जिले के सभी 350 हेल्थ सब सेंटर का जीर्णोद्धार हो रहा है। जीर्णोद्धार का काम इसी वर्ष अगस्त-सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसमें प्रसव के लिए गर्म एवं ठंडा पानी, शौचालय सहित सभी सुविधाओं के साथ कक्ष भी उपलब्ध रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सहिया का महत्वपूर्ण योगदान है। वे महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। बच्चों तथा माता की बेहतर देखभाल कर सकती है। वंचित वर्ग तक अपनी पहुंच बना सकती है। उपायुक्त के साथ संवाद के दौरान सहिया ने भी अपनी समस्या से अवगत कराया। जिसका उपायुक्त में शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 25 मार्च तक चलेगा। इसमें सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव, घर में प्रसव की तैयारी, सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रसव-पूर्व गर्भवती महिला की देखभाल और जाँच, घर पर मुलाक़ात, माँ और शिशु की देखभाल, प्रसव के बाद की देखभाल, कुपोषण, सच्छता, विलेज हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, अर्बन हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, विभिन्न रजिस्टरों में एंट्री करना, सहिया एप का संचालन करना सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट कोयलांचल लाइव
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
गौ-अवशेष मिलने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
#
दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को गाय ने दिया जन्म ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे बताया जन्मजात विकृति
#
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
#
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगी धुआं, 30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी, स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
#
धनबाद नगर निगम चुनाव: रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल ने मांगा समर्थन
#
जंगल से भटका हाथी पंहुचा गांवों, ग्रामीणों में दहशत
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत का आदित्य साहू ने किया दावा, हेमंत सोरेन सरकार पर भी साधा निशाना,कहा...
#
निट छात्रा की हुई मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा