Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में शहीद दरोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब
6/13/2026 5:32:53 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद दरोगा नीरज कुमार को शनिवार को उनके पैतृक गांव डिहुरी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मधेपुरा जिले से प्रशिक्षण लेकर लौटने के दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई थी, जिससे पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल, सर्किल इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद, कोंच थाना अध्यक्ष सुदेह कुमार समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस बल ने दिवंगत दरोगा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से नीरज कुमार को अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज कुमार एक मिलनसार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव ने अपना एक होनहार बेटा खो दिया है। अंतिम यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और "नीरज कुमार अमर रहें" के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
ज्ञान की नई उड़ान, 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी का होगा निर्माण
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
#
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
#
चादरपोशी, कव्वाली और दुआओं के बीच संपन्न हुआ जमालशाह दरगाह का सालाना उर्स
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान