Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
6/13/2026 5:32:53 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia
: बीसीसीएल के भौंरा एरिया जीएम कार्यालय में आज जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह की अगुवाई में मजदूरों और ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीसीएल प्रबंधन, जीएम, विभिन्न यूनियनों के नेता, रैयत, ग्रामीण और दोनों वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने कई जनहित के मुद्दे प्रबंधन के समक्ष रखे और उनके समाधान की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से भौंरा एरिया ऑफिस के समीप स्थित कंटाघर का मुद्दा उठाया गया। यूनियन नेताओं का कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित कंटाघर के कारण आए दिन जाम, प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने मांग की कि इसे बंद कर बीसीसीएल द्वारा संचालित 6 और 19 नंबर कांटा घरों में ही तौल कार्य कराया जाए। इसके अलावा श्याम एंड सेल्स कंपनी द्वारा माल लोडिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए। यूनियन ने मांग की कि लोडिंग केवल डिपो से ही की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और गुणवत्ता जांच सुनिश्चित हो सके। वहीं बीसीसीएल भौंरा एरिया के जीएम ने बताया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई है। कंटाघर और ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था से जुड़े मामलों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्याम सेल्स से जुड़े मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। भौंरा एरिया जीएम कार्यालय में हुई इस बैठक को मजदूरों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
झरिआ से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ज्ञान की नई उड़ान, 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी का होगा निर्माण
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
#
सड़क हादसे में शहीद दरोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब
#
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
#
चादरपोशी, कव्वाली और दुआओं के बीच संपन्न हुआ जमालशाह दरगाह का सालाना उर्स
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान