Date: 19/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
6/19/2026 2:20:12 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: निरसा के चापापुर ओसीपी में हो रही ब्लास्टिंग के कारण शुक्रवार को गोपालगंज से बेनागोरिया जाने वाली ग्रामीण सड़क धंस गई है। करीब 10 मीटर लंबी सड़क 5 फीट गहरी और लगभग 50 मीटर क्षेत्र में धंसने से क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, समाजसेवी अंजलि पासवान और ग्रामीणों ने मिलकर ओसीपी का काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होगी और सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि चापापुर ओसीपी में लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग के कारण पहले भी कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं। अब सड़क धंसने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। सड़क धंसने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है और कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने ओसीपी का संचालन कर रही रेड्डी कंपनी पर मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि कंपनी की लापरवाही के कारण लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं समाजसेवी अंजलि पासवान ने कहा कि ब्लास्टिंग के मानकों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और धंसी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले की जानकारी तीन दिन पहले धनबाद सांसद और कई बार स्थानीय विधायक को भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों के विरोध के बाद चापापुर ओसीपी में काम बंद है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सभी की नजर जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि सड़क की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
#
चतरा टेरर फंडिंग केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 दोषियों को हुई सजा,मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े मामले में टीपीसी को लेवी देने की पुष्टि
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल मिला डीसी से,प्रसिद्ध रंकनी मंदिर की समस्याओं को रखा और कहा ...
#
डैम में नहाना पड़ा भारी, 16 वर्षीय राहुल की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
#
EOU का बड़ा एक्शन: एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर छापेमारी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत, बचाने उतरे तीन लोग भी काल के गाल में समाए