Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
8/18/2026 6:27:38 PM IST
93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के बीसीए विभाग द्वारा Coders Hub के बैनर तले मंगलवार को ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ई-स्पोर्ट्स के बढ़ते महत्व और इसके करियर के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ई-स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें प्रोफेशनल गेमिंग, गेम डेवलपमेंट, ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, डिजिटल कंटेंट, स्ट्रीमिंग, टेक्नोलॉजी एवं अन्य क्षेत्रों में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। विभाग की समन्वयक डॉ. नमिता लाल ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विभाग के शिक्षक डॉ. धर्म राज कुमार, डॉ. सैयद जाफर अब्बास, डॉ. रंजय कुमार एवं श्वेता कुमारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उनका मनोबल बढ़ाया।
Coders Hub DSPMU के अंतर्गत आयोजित इस ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में B.Sc. (IT) के शशि कुमार ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि BCA के सूरज सिंह मुंडा रनर-अप रहे। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में टीमवर्क, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल