Date: 23/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पड़ोसी ने मासूम बच्ची के साथ जो किया वो सुनकर आप रह जायेंगे दंग...
6/22/2026 7:47:14 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों और आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी दादी के साथ घर पर थी, जबकि उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला पड़ोसी 15 वर्षीय नाबालिग युवक घर पहुंचा और बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी दादी को बहला-फुसलाकर बच्ची को घर से कुछ दूरी पर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जब बच्ची की मां घर लौटी तो बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर खड़गपुर एसडीपीओ और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
इस घटना ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवारों को पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर छोटे बच्चों को अकेला छोड़ने और परिचित लोगों के साथ भेजने में सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक बुजुर्ग गंभीर
#
तेज रफ्तार हाइवा का कहर, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार
#
साकची फायरिंग कांड का खुलासा: रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
#
साकची फायरिंग कांड का खुलासा: दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्ता
र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने दिया बड़ा बयान
#
प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे
#
पूर्वी टुंडी में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में उबाल
#
हर्ष फायरिंग में चार वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ