Date: 24/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ICU में भर्ती हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, समर्थकों में बढ़ी चिंता; डॉक्टरों ने दी राहत की खबर

6/24/2026 12:51:13 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार देर रात अचानक खराब होने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चिंता का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार देर रात उनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया, जिसके बाद परिजनों और चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और बेहतर निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कर लिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। चिकित्सकों का कहना है कि आवश्यक उपचार और निगरानी जारी है तथा स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही कई समर्थकों और सामाजिक-राजनीतिक लोगों ने फोन और संदेश के माध्यम से उनका हालचाल जाना। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। परिजनों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने विधायक पूर्णिमा साहू के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की बात कही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट