Date: 15/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि कल, झरिया में श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारी पूरी 

6/14/2026 8:10:43 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : मजदूरों के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार, 15 जून 2026 को झरिया के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें उनके समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में स्व. सूर्यदेव सिंह के सामाजिक, राजनीतिक और मजदूर हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया जाएगा। झरिया और कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों की आवाज बनकर उभरे सूर्यदेव सिंह का योगदान आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। उनके समर्थक उन्हें मजदूरों के मसीहा के रूप में याद करते हैं। कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक कुंती देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। समर्थकों का कहना है कि मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क