Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"
4/25/2026 2:26:20 PM IST
84
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
केंदुआ में आज व्यापार पूरी तरह ठप नजर आया, जब स्थानीय व्यवसायियों ने धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को जल्द दुरुस्त कर यातायात शुरू कराने की मांग को लेकर स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। व्यवसायियों का कहना है कि मुख्य मार्ग बंद होने से न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि व्यापार पर भी गहरा असर पड़ा है। सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पंकज भुवानिया ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंदुआडीह क्षेत्र को ‘डेंजर जोन’ घोषित कर लोगों को जबरन बेलगड़िया शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वहां रोजगार के पर्याप्त साधन मौजूद नहीं हैं। वहीं पार्षद प्रतिनिधि ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब डीसी लाइन को पहले अग्नि प्रभावित बताकर बंद किया गया था और बाद में दो साल बाद उसे फिर से चालू कर दिया गया, तो आखिर धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को क्यों नहीं खोला जा सकता? उन्होंने कहा कि हम तमाम केंदुआ वासी इसी सड़क पर अपनी जान दे देंगे, लेकिन न तो सड़क बंद होने देंगे और न ही जबरन बेलगड़िया जाएंगे। इधर, सड़क को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा का आज तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, जिसमें बीसीसीएल और जिला प्रशासन मिलकर इस मुख्य मार्ग को स्थायी रूप से बंद करना चाहते हैं और स्थानीय लोगों को यहां से हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की राय लेकर जिला प्रशासन इस मुख्य सड़क को पुनः चालू कराए और यहाँ के प्रभावित लोगों को उनके शर्त पर विस्थापित करे। गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले सड़क धंसने की घटना के बाद इस मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से वाहनों का परिचालन डायवर्सन रूट से किया जा रहा है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा,बोले सांसद ढुल्लू महतो ...
#
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि कल, झरिया में श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारी पूरी
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...