Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सब्जी बेचने वाले युवक को सांप ने काटा, इलाज के लिए सांप समेत पहुंचा अस्पताल
6/25/2026 11:53:02 AM IST
56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: आरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सब्जी सजाने के दौरान एक खुदरा सब्जी विक्रेता युवक को सांप ने डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने सांप को मारकर थैले में रखा और सीधे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज मोहल्ले का है। घायल युवक की पहचान पावरगंज निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू कुमार मोहल्ले में घूम-घूमकर खुदरा सब्जी बेचने का काम करता है। रोज की तरह वह सब्जी सजाने में लगा था। इसी दौरान नेनुआ सजाते समय अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सोनू कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को मार दिया और उसे थैले में रखकर इलाज के लिए सीधे आरा सदर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया और भर्ती कर लिया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। सांप के काटने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
तिलक समारोह में हुई फायरिंग बनी मौत का कारण, 10 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !