Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
6/25/2026 4:16:36 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले किला क्षेत्र में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। एसपी कार्यालय के पीछे स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने पहले खिड़की तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया, फिर सीसीटीवी का मेन स्विच बंद कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला मुंगेर के किला क्षेत्र स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण कार्यालय का है, जहां बुधवार की रात चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसते ही चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी सिस्टम को बंद कर दिया ताकि उनकी तस्वीर कैमरे में कैद न हो सके। इसके बाद कार्यालय में रखे चार कंप्यूटर सीपीयू, एक बड़ा एलईडी और एसी और एसी का स्टेबलाइजर के महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरों ने कार्यालय के कई सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो टूटी खिड़की और बिखरा सामान देख हैरान रह गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसपी कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों के बेहद करीब स्थित इलाके में आखिर चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा
#
पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी,पत्नी ने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप.............
#
अगस्त में अपराध पर पुलिस का शिकंजा, 406 नए मामलों के मुकाबले 450 कांडों का निष्पादन,लंबित मामलों की संख्या 1700 के करीब पहुंची...
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छह दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी
#
कुलाधिपति के आदेश के बावजूद महिला कॉलेज में नामांकन शुल्क वसूली का आरोप, छात्राओं में बढ़ा आक्रोश
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
8 हजार की रिश्वत लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू एसीबी के हत्थे चढ़ा