Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
6/25/2026 4:16:36 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रेलवे टेंडरों में रंगदारी वसूली की योजना के तहत हथियार जमा कर रहा था। समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि 24 जून 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चिरकुंडा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सूचना मिली थी कि निरसा थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर निवासी मो. रिजवान सिद्दीकी अवैध हथियार और कारतूस जमा कर रहा है तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से दो अवैध देसी पिस्टल, दोनों के मैगजीन तथा 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही हथियारों की खरीद-बिक्री और पैसों के लेन-देन से संबंधित बातचीत वाला एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य अफजल अमन के निर्देश पर अधिक से अधिक हथियार और गोलियां जमा की जा रही थीं। गिरोह की योजना धनबाद में रेलवे टेंडर निकालने वाले ठेकेदारों को प्रिंस खान के नाम पर डराकर रंगदारी वसूलने की थी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
#
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार कामला पकड़ा तूल ,थाना प्रभारी का जेएमएम नेताओ ने फूंका पुतला,कहा ...
#
कारीसाथ गांव में पुलिस का छापा,लोडेड पिस्तौल के साथ गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ओसाई पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, आज होगी मतगणना
#
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बीसीसीएल सीएमडी ने पाथरडीह कोल वाशरी का किया औचक निरीक्षण, कोयला उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग बढ़ाने पर जोर
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार