Date: 26/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाया गुहार

6/25/2026 11:53:02 AM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया मे दबंगों ने पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कर रहे कोशिश करने वालों पर पीड़ितों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। यह मामला बिहार के गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया नारायणपुर की है। वही इस संदर्भ में पीड़ित अहमद अली ने बताया की मेरा जमीन 1968 से मेरे पिता जी ने हमारे नाम किया था। यह जमीन टोटल 4 एकड़ 75 डिसमिल है। उस जमीन पर अपराधी किस्म का महेंद्र साव  के द्वारा हथियार के बल पर मेरे जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जब हम इसका विरोध करते, तो महेंद्र साव के द्वारा हथियार दिखाकर जान से मरने की धमकी देते है। हर समय डर बना रहता है की महेंद्र साव मेरे साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम ना दे दे। उन्होंने यह भी बताया महेंद्र साव मैगरा का ही रहने वाला है पीड़ित अहमद अली ने आरोप लगाते हुए कहा की महेंद्र साव अपराधी किस्म का इंसान है इसका यही काम है की दूसरे के जमीन पर जबरन कब्जा करना महेंद्र साव के द्वारा कई लोगो के जमीन पर जबरन कब्जा किया गया है। अब वह हमारे जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया की महेंद्र साव करीब 40 आदमियों के साथ मेरे जमीन पर जाकर जेसीबी चलाने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो महेंद्र साव हमे हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन फिर भी मैंने किसी तरह से काम रुकवाया और इसकी शिकायत अंचलाधिकारी को दिया। लेकिन उसके बाद भी कोई करवाई नही हुआ। उन्होंने ने यह बताया इस मामले पर मैंने गया के सारे अधिकारियों को लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना दिया है। लेकिन आजतक कोई करवाई नही हुआ। आज मैंने दूसरी बार डीएम साहेब को लिखित आवेदन दिया है। डीएम साहेब ने हमे आश्वासन देते हुए कहा की मामले के जांच कर उसपर उचित करवाई की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की मुझे इंसाफ चाहिए ।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट