Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कॉलेज में हथियार का वीडियो वायरल, क्लासरूम में बंदूक और कारतूस मिलने से मचा हड़कंप
6/25/2026 12:59:55 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज के क्लासरूम में बंदूक और जिंदा कारतूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, कॉलेज के कुछ छात्रों के बीच कुछ दिनों पहले आपसी विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद के बाद कॉलेज में धाक जमाने और अपना प्रभाव दिखाने के लिए एक छात्र हथियार लेकर क्लासरूम पहुंच गया। वायरल वीडियो में बंदूक और जिंदा कारतूस दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने पुष्टि की कि वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों छात्र उसी कॉलेज के हैं। प्रबंधन के अनुसार, हिमांशु नामक छात्र, जो 12वीं साइंस का विद्यार्थी है, हथियार को अपने स्कूल बैग में छिपाकर कॉलेज लेकर आया था। छात्र ने भी पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि हथियार वही लेकर आया था। घटना सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
तिलक समारोह में हुई फायरिंग बनी मौत का कारण, 10 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !