Date: 26/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुहर्रम व कबीर जयंती पर वीकेएसयू और सभी कॉलेज 26 से 29 जून तक बंद

6/25/2026 2:17:34 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए बताया है कि विश्वविद्यालय तथा इसके अंतर्गत संचालित सभी कॉलेजों और विभागों में 26 जून  से आगामी 29 जून 2026 तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश मुहर्रम एवं कबीर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, अवकाश अवधि के बाद विश्वविद्यालय एवं कार्यालय 30 जून 2026 से पूर्व निर्धारित समयानुसार पुनः खुलेंगे और सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट