Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आपूर्ति संकट या कीमत वृद्धि का संकेत? शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
6/25/2026 4:16:36 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर 'नो स्टॉक' का बोर्ड लगने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। खास बात यह है कि मध्य एशिया में जारी तनाव के बीच एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका है जब शहर में ईंधन संकट जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। जानकारों का कहना है कि लगभग एक माह पूर्व भी शहर में इसी तरह पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उस समय कई दिनों तक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी थी। बाद में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति सामान्य होने के बाद हालात नियंत्रित हुए थे। अब एक बार फिर शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता प्रभावित होने से लोगों के बीच आशंका बढ़ गई है कि कहीं कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए आपूर्ति प्रभावित तो नहीं की जा रही। हालांकि इस संबंध में किसी भी सरकारी एजेंसी या तेल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बुधवार को हालात और गंभीर हो गए। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया, जबकि कुछ पंपों पर केवल डीजल या प्रीमियम ईंधन उपलब्ध था। वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। कई जगहों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। पेट्रोल पंप संचालक इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जबकि पंप कर्मी केवल इतना कह रहे हैं कि उन्हें ऊपर से जो निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार काम किया जा रहा है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। शहरवासियों का कहना है कि यदि यह केवल आपूर्ति संबंधी समस्या है तो प्रशासन और तेल कंपनियों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं यदि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर है तो सरकार को समय रहते जनता को भरोसे में लेना चाहिए, ताकि अफवाहों और जमाखोरी की आशंका पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल शहर में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ अस्थायी आपूर्ति संकट है या फिर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक और बढ़ोतरी का संकेत?
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दोमरदे जलाशय बनेगा सिंचाई और पर्यटन का नया हब, किसानों को मिलेगा सिंचाई की सुविधा
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
#
निर्जला एकादशी: भगवान विष्णु की आराधना का महापर्व, इस व्रत से मिलता है सभी एकादशियों का फल
#
खाटू श्याम ट्रस्ट द्वारा रेलवे जक्शन परिसर में यात्रियों के बीच जलपान का वितरण
#
28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !