Date: 28/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री से की इस्तीफे की मांग
6/27/2026 11:56:53 AM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। नेताओं ने कहा कि लाखों छात्र कठिन परिश्रम से परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली अनियमितताओं से उनका भविष्य और मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पति की प्रताड़ना और दूसरी शादी से परेशान महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम
#
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नारद मुनि सिंह की मौत, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
#
अमरूद तोड़ने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, फंदे में फंसने से 8 वर्षीय बालक की मौत
#
केबल लूट का विरोध करना पड़ा भारी, बीसीसीएल कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
ब्रेकिंग न्यूज़ : गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी ,लाखो के जले बिस्कुट और चिप्स
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन