Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पति की प्रताड़ना और दूसरी शादी से परेशान महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
6/27/2026 4:22:02 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र के छोटा सिदगी गांव की रहने वाली सुभद्रा गोप ने अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करता आ रहा है। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुईं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है, जिसके बाद से उसके और उसके बच्चों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अब परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे और उसके बच्चों को न्याय मिल सके। पीड़ित पत्नी सुभद्रा गोप ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरे पति लगातार मेरे साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करते हैं। मारपीट करना उनके लिए आम बात हो गई है। उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली है, जिससे मेरा और मेरे बच्चों का जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया है। मैं प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरे पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मुझे और मेरे बच्चों को न्याय मिल सके और भविष्य सुरक्षित हो सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधायक हत्या साजिश मामले में मुखिया गिरजा देवी का पलटवार
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
गांजा तस्करी का खुलासा, 3.865 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
सिटी एसपी का गोविंदपुर थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चार अन्य आरोपी गिरफ्तार
#
घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, हाइवा से टक्कर की आशंका
#
अनुमंडल पदाधिकारी ने सील कराया अवैध बुचड़खाना ,स्थानीय लोगो कि शिकायत पर हुई करवाई
#
शव नहीं देने पर हुआ हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप
#
पति की प्रताड़ना और दूसरी शादी से परेशान महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार