Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए

5/14/2026 7:26:18 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर...पेट्रोल -डीजल की किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना साधते हुए कार्यकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवदेश सिंह ने   कहा कि अब अच्छे दिन आ गए।उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार के पुरे देशभर में डीजल और पेट्रोल में संकट की समस्या आई है,और लोग पेट्रोल पम्प में घंटो लाइन में खड़े हैं,जिससे लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, यह हैं मोदी राज्य के अच्छे दिन। अब तक लोग गैस की किल्ल्त से देश जूझ रहे थे और अब पेट्रोल और डीजल की समस्या से देश की जनता के सामने आ गई है, केंद्र की सरकार पूरी तरह सरकार चलाने में विफल साबित हुई हैं। देश की जनता इस बार सबक सिखाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट