Date: 28/06/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसपी का थाना में औचक निरीक्षण, महिला बैरक का लिया जायजा; शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

6/28/2026 11:59:15 AM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने रविवार को आरा के नवादा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना स्टेशन डायरी, डिजिटल सेवाओं और अभिलेखों की भी समीक्षा की। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर कार्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचे आम फरियादियों और नागरिकों की शिकायतें भी गंभीरता से सुनीं। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट