Date: 20/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पांच शातिर साइबर अपकरधी गिरफ्तार,सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले हैं एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे 

5/19/2026 5:32:51 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  :  करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोबीड पहाडिया टोला स्थित तालाब के बगल झाडी के पास साईबर अपराधियों के द्वारा विभिन्न बैक ग्राहकों से ठगी करने का कार्य किया जा रहा था, इसी कड़ी में एस पी शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद एस पी एक टीम गठित कर उक्त स्थान में छापेमारी करवाई। जिसमें चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं साइबर अपराधियों को फर्जी सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आज एस पी ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार कर कारवाई की गई है, जिसमें चार साईबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं साइबर अपराधियों को सिमकार्ड उपलब्ध करवाने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनलोगों के पास से छः मोबाइल, छः सिमकार्ड, एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध करने की शैली  क्रेडिट डेविट कार्ड के खाता धारकों का नंबर गूगल से निकालकर ग्राहकों को बंद होने की मात बताकर उनके मोबाईल में रिकन सेवरिंग कर एवं कार्ड डिटेल एवं गोपिनीय नंबर प्राप्त कर साईबर ठगी करता था।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।