Date: 28/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में पंचायत विकास दिवस की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े वादे
6/28/2026 11:59:15 AM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर का टेटिया बंबर प्रखंड रविवार को ऐतिहासिक पल का गवाह बना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहीं से बिहार के 8,500 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने टेटिया बंबर को पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क से जोड़ने, पंचायतों के समग्र विकास और बिहार में कानून व्यवस्था को और सख्त बनाने का ऐलान किया। मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायत विकास दिवस का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 8,500 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस की शुरुआत टेटिया बंबर से होना इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब तक पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़क से वंचित टेटिया बंबर प्रखंड को जल्द ही पीडब्ल्यूडी सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभागीय सचिव को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस शिविर आयोजित होंगे, जहां स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों का रोडमैप तैयार कर उसे अमल में लाया जाएगा। इससे गांवों के समग्र विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़क से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद यदि किसी अनुमंडल या सदर अस्पताल से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर किया गया तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में जमुई सांसद अरुण भारती, मुंगेर के प्रभारी मंत्री एवं गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कैंसर पीड़ित की गुहार पर पसीजा सम्राट चौधरी का दिल, मुफ्त इलाज का दिया भरोसा
#
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताया संदेह
#
एसपी का थाना में औचक निरीक्षण, महिला बैरक का लिया जायजा; शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
#
के.के. सिंह जयंती पर हुआ रक्तदान महायज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य हुए शामिल
#
परिसीमन 2026: क्या भारत का राजनीतिक नक्शा बदल जाएगा, और क्यों यह विषय अत्यंत संवेदनशील है?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
'EC का फैसला पूरी तरह वैध', काउंटिंग में सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर TMC की याचिका खारिज
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
पांच शातिर साइबर अपकरधी गिरफ्तार,सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले हैं एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन