Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इंजेक्शन लगते ही महिला की हुई मौत, सदर अस्पताल में मचा बवाल, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर-नर्स
6/29/2026 1:45:47 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. हालात इतने बिगड़ गए कि डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ अस्पताल छोड़कर चले गए.जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजमुनी देवी को सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया था. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद दवा लिखी और उसी के अनुसार इलाज शुरू किया गया.परिजनों का आरोप है कि महिला को इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन भड़क उठे और गलत इंजेक्शन देने तथा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे.हंगामा बढ़ता देख सदर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ अस्पताल से बाहर निकल गए. इमरजेंसी वार्ड डॉक्टर विहीन हो गया, जिससे इलाज के लिए पहुंचे अन्य मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ाघटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था संभाली और मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई.नगर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि यदि परिजनों को इलाज में लापरवाही का संदेह है तो वे लिखित शिकायत दें. महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनियंत्रित इनोवा कार ने रिटायर शिक्षक समेत दो रौंदा,हुई मौत
#
जमीनी विवाद पर 6 साल बाद आया फैसला, दो अभियुक्तों को मिली आजीवन कारावास कि सजा
#
रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी, तीन घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
बलियापुर पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अपराधी, चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़
#
बिना नक्शे के बना "गोल्डेन वेडिंग पैलेस" अब होगा ध्वस्त, निगम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन
#
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर सख्ती, सिर्फ 21 निजी स्वास्थ्य संस्थान ही होंगे मान्य
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मी से अभद्रता व धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज