Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी, तीन घायल, जाँच में जुटी पुलिस
6/29/2026 6:20:36 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: साकची मार्केट में रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल, पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच में जुटी ब्यबरियों में दहशत। साकची स्थित शालीमार मार्केट में दोपहर रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी की घटना से दूकानदारों में हड़कंप मच गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर दोबारा बाजार पहुंचे और दुकानदारों को धमकी देकर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा हैं की बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक एक पान दुकान पर पहुंचे। गुटखा और सिगरेट लेने के बाद उन्होंने दुकानदार से 500 रुपए की रंगदारी मांगी। दुकानदार के विरोध करने पर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू के हमले में मिनादुल हक, एमडी ताज और एमडी अब्दुल मस्जिद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया, दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बाजार में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।साकची थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन चोर गिरोह का हुआ दरसल यह खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो बरामद
#
बरोरा पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्रों को किया जागरूक
#
जिस्मफरोशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
#
हथियारों के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, 145 जिंदा कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
सुधार गृह या मस्ती का अड्डा? गांजा-डांस का वीडियो वायरल
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
#
रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी, तीन घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
हॉस्पिटल कॉलोनी की पेयजल समस्या पर एक्शन, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मिले एरिया-10 के जीएम