Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बलियापुर पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अपराधी, चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़
6/29/2026 6:20:36 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के बलियापुर थाना पुलिस ने चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन, सोने जैसे धातु के आभूषण, दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। इस संबंध में सोमवार को धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून की रात बेलगड़िया इलाके में गश्ती के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलगड़िया फेज-2 स्थित तीन तल्ला पानी टंकी के पीछे झाड़ियों में कुछ युवक चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सुमित कुमार निषाद, शहबाज अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, रोहित कुमार रजक और रवि बाउरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 8 मोबाइल फोन, सोने जैसे पीले धातु के आभूषण, दो होंडा साइन मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे अलग-अलग जगहों पर चैन, मोबाइल, लैपटॉप और पर्स की छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक्साइड बैटरी, माइक्रोटेक इन्वर्टर और मंगलसूत्र समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। बलियापुर थाना में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटाने में लगी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
#
जामताड़ा में मास्टर ट्रेनर समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
गया में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का जनसैलाब, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
#
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर