Date: 05/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गांव में देर रात हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग और बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
7/5/2026 3:19:36 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के पश्चिमी टुंडी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजन की तलाश में पहाड़ों से उतरकर गांवों में पहुंच रहे हाथी घरों, फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला मनियाडीह थाना क्षेत्र के मनियाडीह गांव का है, जहां शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। देर रात जंगली हाथियों का झुंड मनियाडीह गांव पहुंचा और राजेंद्र अग्रवाल की चहारदीवारी को तोड़ दिया। हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को रौंद दिया और कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद हाथियों का झुंड वापस पहाड़ की ओर लौट गया, लेकिन पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांव अंधेरे में डूब जाता है। इसी का फायदा उठाकर हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर जाता है। लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क भी किया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों और खेतों की निगरानी करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से टुंडी पहाड़ पर हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है, लेकिन वन विभाग की ओर से उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने या स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बिजली विभाग से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल हाथियों के लगातार गांव में पहुंचने से पश्चिमी टुंडी के कई गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वन विभाग और प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएंगे, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
#
बालू विवाद में गोलीबारी मामला, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल, दिशा निर्देश
#
झाड़ी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
बालू खनन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; 20 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 5 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पंचायतों में लगा “सहयोग शिविर”, मंत्री अरूण प्रसाद ने निरीक्षण कर कहा...
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग