Date: 05/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
7/5/2026 5:33:45 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: कदमा थाना अंतर्गत रामजन्मनगर में बीती 2 जुलाई की रात हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सफल खुलासा कर दिया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी सगे भाई हैं, जिनके नाम कृष्णा सोना (20 वर्ष) और अनिल सोना (24 वर्ष) हैं. दोनों रामजन्मनगर के काली मंदिर रोड के रहने वाले हैं. इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, खोखा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले का विवरण देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 जुलाई की रात करीब 11 बजे रामजन्मनगर स्थित बजरंग बली मंदिर के पास संजय टांडी को उसके घर के पास ही रहने वाले इन दोनों भाइयों ने घेर लिया था. इसके बाद पुरानी रंजिश और आपसी मकान संबंधी विवाद को लेकर संजय टांडी के मुंह में गोली मार दी गई और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल संजय को परिजनों और पुलिस की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना को लेकर कदमा थाना में मामला दर्ज कि गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. सिटी एसपी ने बताया कि गठित छापेमारी दल ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए मानवीय सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की. इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों नामजद अभियुक्तों को सफलतापूर्वक धर दबोचा. पकड़े गए दोनों अपराधियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का एक देशी कट्टा, 08 MM का एक जिंदा गोली, एक खोखा, दो मोबाइल फोन और भागने में इस्तेमाल की गई काले-नीले रंग की यामाहा R-15 टरसाइकिल विधिवत जब्त कर ली है.
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बालू विवाद में गोलीबारी मामला, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल, दिशा निर्देश
#
झाड़ी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
#
गांव में देर रात हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग और बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
बालू खनन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; 20 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 5 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पंचायतों में लगा “सहयोग शिविर”, मंत्री अरूण प्रसाद ने निरीक्षण कर कहा...
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग