Date: 07/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Bharat Tiwari Update: न्याय की मांग लेकर 17 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचेगा परिवार
7/7/2026 12:05:31 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में 17 जून को कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई भरत तिवारी की मौत का मामला अब बिहार से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने वाला है। न्याय में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। परिजनों का आरोप है कि नामजद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि उन्होंने जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। भरत तिवारी की माता आशा देवी कहतीं है कि "हम अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। यदि बिहार में न्याय नहीं मिला तो दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।" भरत तिवारी के पिता, चाचा और भाई ने भी कहा कि परिवार अब न्याय की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा। उनका कहना है कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। परिजनों ने देशभर के सामाजिक संगठनों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और न्याय पसंद लोगों से 17 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है। ताकि वहां बैठे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र पर, गृह मंत्री अमित शाह के कानों तक बात पहुंचे और भरत तिवारी के परिजनों को न्याय मिल सकें। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि 17 जुलाई को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे पहले सरकार एवं प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
22 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना
#
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक: प्रशासनिक ढांचे, संगठन पर हुई चर्चा
#
डिजिटल लोकतंत्र का नया अध्याय: सोशल मीडिया ने भारतीय राजनीति को कैसे बदल दिया है?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निरसा में बेकाबू हाईवा घुसी दुकान में,टला बड़ा हादसा
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
पोटका में बने जलमीनार के पिलर हुआ जर्जर ,दे रहा बड़े हादसे का निमंत्रण
#
पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लम्बी कतार
#
मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई