Date: 07/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
निरसा में बेकाबू हाईवा घुसी दुकान में,टला बड़ा हादसा
4/21/2026 4:07:10 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के निरसा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बेकाबू हाईवा वाहन अचानक एक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गए, हालांकि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुदिया फाटक रेलवे साइडिंग के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर खड़ी एक हाईवा वाहन अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी और सीधे एक दुकान में जा घुसी। दुकान संचालक राजू साव उस वक्त दुकान में ही मौजूद थे और सामान तैयार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने वाहन को अपनी ओर आते देखा, वे तुरंत एक कोने में भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि मैं दुकान में काम कर रहा था, तभी अचानक गाड़ी पीछे आने लगी। कुछ समझ पाता उससे पहले ही दुकान में घुस गई। मैं किसी तरह बच गया, लेकिन पूरी दुकान टूट गई। हादसे में दुकान को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि हाईवा चालक गाड़ी खड़ी कर चालान कटवाने के लिए साइडिंग में गया हुआ था, तभी यह घटना हो गई। दुकानदार ने इस हादसे के लिए ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। दुकानदार ने बताया कि यहां भारी गाड़ियां लगातार चलती हैं। खलासी भी नहीं होता, जिससे गाड़ी को रोका जा सके। अगर खलासी रहता तो शायद यह हादसा नहीं होता।"
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चला विशेष अभियान ,फरार वारंटियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा,जून में 569 अभियुक्त वारंट समेत 574 वारंट का हुआ निष्पादन
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
2.91 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 47 सिम कार्ड बरामद, गया पुलिस ने पीओएस एजेंट को दबोचा
#
जालान फैक्ट्री हादसे में घायल कर्मी की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग पर गेट जाम
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मिली सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में जगह , मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी
#
निरसा में बेकाबू हाईवा घुसी दुकान में,टला बड़ा हादसा