Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और चोरी की गयी बाइक बरामद
7/8/2026 3:49:55 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास एक महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। मामले में टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। बीती रात हुडको टेस्टिंग यार्ड के पास विशेष वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम हो बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो टुकड़ों में टूटी हुई सोने की चेन और JH05DC-1914 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह बाइक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी रोहित उर्फ रोहन उर्फ चिद्दी के साथ मिलकर टेल्को घड़ी पार्क के पास महिला से चेन छीनी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी ने कहा ...
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार
#
हिमांशु हत्याकांड : मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर
#
लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क हादसा में घायल महिला की मौत ,आक्रोशित परिजनों किया हगामा
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल
#
आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, चार किन्नर पकड़े गए
#
मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें: बॉलीवुड से OTT तक हलचल
#
सीएचसी में प्रसव के बाद पैसे वसूली का लगा आरोप, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश