Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
7/8/2026 3:49:55 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बुधवार को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों में पंचायत सचिवों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में भी पंचायत सचिवों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पंचायत सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में 2400 रुपये ग्रेड पे के साथ लिपिक संवर्ग की तर्ज पर कनीय पंचायत सचिव, उच्च वर्गीय पंचायत सचिव, वरीय पंचायत सचिव, प्रधान पंचायत सचिव और पंचायत सचिव अधीक्षक के अलग-अलग पदों का सृजन तथा उनके लिए ग्रेड पे निर्धारित करना शामिल है। इसके अलावा संघ ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के 50 प्रतिशत पदों पर वरीयता के आधार पर पदोन्नति, सभी पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक और रात्रि प्रहरी की नियुक्ति, पंचायत सचिवों को मनरेगा के कार्यों से मुक्त करने, गृह जिले में पदस्थापन, लंबित एसीपी/एमएसीपी मामलों का निष्पादन, यात्रा भत्ता उपलब्ध कराने तथा स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हिमांशु हत्याकांड : मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर
#
रिश्वत लेते अमीन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
#
23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
#
इलाज के बाद महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
#
घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, हाइवा से टक्कर की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
धनबाद रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौंपे ऑफर लेटर
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी परीक्षा हुई शुरू,परीक्षा नियंत्रक ने किया निरीक्षण
#
ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत,रेल महकमे में मचा हड़कंप
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल